Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा दे सरकार : पंकज यादव

कोडरमा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा दे सरकार : पंकज यादव
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। आषाढ़ बीतने के बाद अब सावन माह में भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम की मार से खेती-किसानी भी चौपट हो रही है। खरीफ की बुआई में देरी हो चुकी है। अन्नदाताओं को समय पर बुआई न होने की चिंता सता रही है। उक्त बातें बिरसोडीह पंचायत के युवा नेता पंकज कुमार यादव ने कहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के द्वारा कई बार भारी बारिश होने का पूर्व अनुमान लगाया गया। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब खेतों में लगा धान का बिचड़ा बर्बाद होने लगा है। खेतों में दरार देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। उन्होंने मांग की है कि 29 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में सरकार किसानों कि इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक चर्चा कर कोडरमा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,701