Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

...महज़ 2500 रुपये के लिए मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
...महज़ 2500 रुपये के लिए मार डाला
विज्ञापन
गुमला। मात्र 25 सौ रुपये के विवाद में नबीर खान को मार डाला। नबीर की हत्‍या पत्‍थर से कूचकर कर दी गई। नबीर ने विमल एक्‍का से 25 सौ रुपये उधार लिया था। जो आर्थिक तंगी के कारण नहीं चुका पा रहा था। रविवार की शाम को पैसे को लेकर नबीर के साथ विमल और ज्ञान का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि रात 11 बजे विमल और ज्ञान ने एक अन्‍य के साथ मिलकर पत्‍थर से कूचकर नबीर को मार डाला। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने विमल एक्‍का और ज्ञान एक्‍का को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जमगाई गांव की है। मृतक के बड़े भाई मेराजुल खान ने चैनपुर थाने में विमल एक्का एवं ज्ञान एक्का के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,050