Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भारत ने 3-0 से अपने नाम की। तीसरा वनडे बारिश से प्रभावित रहा। जिसे भारत ने डकवर्थ लुइस नियम के सहारे 119 रनों से जीती। शुभमन गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन और फिर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को वर्षा से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 119 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत की पारी के 24 ओवर पूरे होने के बाद बारिश के कारण मैच रुका और मुकाबले को 40 ओवर का कर दिया गया। दूसरी बार भारतीय पारी के 36 ओवर पूरे होने के बाद बारिश आई और मेहमान टीम की पारी को यहीं तीन विकेट पर 225 रन के स्कोर पर समाप्त कर दिया गया। वेस्टइंडीज को इसके बाद डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला। गिल ने 98 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान शिखर धवन (58) के साथ पहले विकेट के लिए 113 जबकि श्रेयस अय्यर (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम युजवेंद्र चहल (17 रन पर चार विकेट), मोहम्मद सिराज (14 रन पर दो विकेट) और शार्दुल ठाकुर (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 18 रन पर गंवाए। टीम की ओर से ब्रेंडन किंग (42) और कप्तान निकोलस पूरन (42) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए जबकि उसके चार बल्लेबाज खाता खोलने में भी नाकाम रहे। वेस्टइंडीज ने अपनी पिछली पांच में से चार द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाएं 0-3 से गंवाई हैं। इस दौरान दो बार भारत जबकि एक बार पाकिस्तान और बांग्लादेश ने उसका सूपड़ा साफ किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.