Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा : सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चतरा : सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेरा
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा/रांची। झारखंड-बिहार के बॉर्डर एरिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम से नक्सलियों मुठभेड़ देर रात तक चली। मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर इलाके में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली नेता इंदल और गौतम पासवान के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ देर रात तक चली। कहा जा रहा है कि देर रात कर छिटपुट फायरिंग होती रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल की घेराबंदी कर दी और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ की मॉनिटरिंग एसपी कर रहे थे।
विज्ञापन