Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एक ही दिन हटाये गये 55 थानों के मुंशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक ही दिन हटाये गये 55 थानों के मुंशी
विज्ञापन
धनबाद। जिला के सभी ओपी और 55 थाना के मुंशी को लाइन क्लोज कर दिया गया है। SSP संजीव कुमार के आदेश पर जिले के सभी 50 थानों और ओपी में पदस्थापित मुंशी को 24 घंटे के अंदर लाइन क्लोज करने का आदेश दिया है। जिसमें SSP संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा पूर्व में ही थानों में या OP में SI रैंक का मुंशी पदस्थापित करने का आदेश था, जो लंबित था। जिसे 24 घंटे के अंदर पदस्थापित सभी मुंशी को लाइन हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि थानों में साक्षर मुंशी पदस्थापित करने को लेकर यह कदम उठाया गया है। पहले साक्षर मुंशी नहीं थे, वे सशस्त्र बल के जवान थे। जिससे केश डायरी में समस्या आती थी। अब साक्षर मुंशी पदस्थापित करने को लेकर यह कदम उठाया गया है। SI रैंक के पुलिस अधिकारी नियुक्त होने से सही पुलिसिंग होगी। सही केस डायरी बनेगी। फिलहाल थानों में या ओपी में SI रैंक के मुंशी को पदस्थापित नहीं किया गया है। जिससे फिलहाल जिले में सभी थाने और ओपी मुंशी विहीन हो गया है। इन साक्षर पुलिस कर्मियों में रामानंद यादव, नीलकंठ बावरी, उपेंद्र राम, मनजीत कुमार पासवान, राणा कुमार, राजेश महतो, लालचंद्र राम, राजीव कुमार चौबे, सुनील महतो, अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, दुर्गा देवी, सृष्टिधर महतो, अजय बैठा, जयप्रकाश साहू, कालेश्वर उरांव, उपेंद्र कुमार, पंकज कुमार तिवारी, सरताज खान, धर्मेंद्र राम, प्रदीप कुमार मंडल, विष्णु शाह, शैलेंद्र कुमार राम, उपेंद्र यादव, प्रेमचंद्र कुमार, उदय राम, संतोष कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, देव नारायण यादव, दीनानाथ ओझा, दयाराम, अरुण बैठा, विजय दास, नरेश यादव, मनोज कुमार पासवान, सूर्य भानु प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार तिवारी, यशवंत कुमार सिंह, आलम शेख, धीरेंद्र कुमार राम, राम जयपाल यादव, विनय पासवान, संजय कुमार सिंह, सरवन राम, रविंद्र पासवान, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार और रोहित कुमार शामिल है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,185