झारखंड
विवेक, नैतिकता, संस्कार के साथ विज्ञान बढ़े आगे, तो समाज में आयेगा सकारात्मक बदलाव : आयुक्त
ABN Bureau
•
27 Jul, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने विद्यार्थियों को विज्ञान में अभीरुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ने और अपने जीवन में परिवर्तन लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान के माध्यम से नए-नए आयाम ढूंढ सकते हैं। विवेक, नैतिकता, संस्कार के साथ विज्ञान आगे बढ़ें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आयेगा। विज्ञान के ज्ञान से हमलोग का व्यक्तिगत जीवन और परिष्कृत हो पाएगा। विज्ञान के बदौलत ही बहुत सारे अविष्कार हुए। जीवन की मुश्किलें आसान हुई है। आयुक्त आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, उच्च विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर डिप्टी मंगल सिंह भी उपस्थित थे। विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने कहा कि विज्ञान से रचनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित होता है। मन में शोध करने की जिज्ञासा विकसित होती है। विद्या भारतीय उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री खयालीराम ने कहा कि सृजनहीन विज्ञान व्यर्थ है। संस्कारयुक्त शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रयोगधर्मी बनने और अटल टिकटिंग लैब का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुक्त सहित अन्य अतिथियों ने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन के साथ लैब का एवं विघालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रयोगात्मक मॉडल को देखा और उसकी सराहना की। मौके पर पलामू विभाग के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र, सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविंद सांवड़िया, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन