Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वतंत्रता दिवस तक तुबेद कोयला खान परियोजना से खनन कार्य शुरू करायें : आयुक्त

स्वतंत्रता दिवस तक तुबेद कोयला खान परियोजना से खनन कार्य शुरू करायें : आयुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की तुबेद कोयला खान परियोजना स्थापित करने के लिए कार्य-प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें। स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की मदद से छोटी-छोटी समस्याओं एवं विवादों का निपटारा करायें। रैयतों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। डीवीसी प्रबन्धन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शेष बचे रैयतों को मुआवजा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए तथा विभाग से समन्वय स्थापित कर सीटीओ प्राप्त कर और स्वतंत्रता दिवस तक डीवीसी की तुबेद कोयला परियोजना से खनन कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करायें। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज आयुक्त कार्यालय में तुबेद कोयला खान परियोजना के कार्य-प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने तुबेद कोयला खान परियोजना के समीप पुलिस पिकेट बनाने हेतु भूमि चिन्हित करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पिकेट के लिए स्थान चिन्हित कर गृह विभाग को प्रस्ताव भेजवाना सुनिश्चित करें। पिकेट के लिए ऐसे स्थान को चिह्नित करें, जिससे डीवीसी को खनन कार्य में सहूलियत के साथ-साथ आमजनों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग मिले। उन्होंने आमजनों की सुरक्षा हित का ध्यान रखते हुए पुलिस पिकेट स्थापित करने की बातें कही। उन्होंने छोटे-छोटे विवादों को सुलझाने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन तथा डीबीसी के साथ आपसी समन्वय रखते हुए कोयला खान परियोजना क्षेत्र की निगरानी रखें। आयुक्त ने कहा कि जिन रैयतों का मुआवजा भुगतान अबतक नहीं हुआ है, वैसे रैयतों को तत्काल मुआवजा भुगतान हेतु डीबीसी प्रबंधन स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आयुक्त के सचिव अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप, डीबीसी के तुबेद कोयला खान रियोजना के अभियंता प्रमुख सुदीप मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,057