टीम एबीएन, धनबाद/रांची। बरोरा क्षेत्र के फुलारीटांड़ कोलियरी के अधीन बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग फेस में बुधवार की अहले सुबह चाल धंसने से 30 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में तीन-चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मृतक फुलारीटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।