Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : सदर अस्पताल से कोरोना संक्रमित मां बच्चे को लेकर फरार

गुमला : सदर अस्पताल से कोरोना संक्रमित मां बच्चे को लेकर फरार
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला/रांची। गुमला सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही फिर एक बार उजागर हुई है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड से भर्ती 2 मरीज मंगलवार की देर रात फरार हो गए है। अस्पताल के डीएस ने बताया कि दो मरीज गायब हो गए हैं। इसकी जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। मंगलवार की देर रात अस्पताल में भर्ती मरीज हो रहे थे। इसी दौरान इसी दौरान आईसीयू में भर्ती महिला मरीज भाग गई। बताया जाता है कि 24 जुलाई को एक वर्ष के बच्चा और उसकी मां कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की रात आईसीयू वार्ड का दरवाजा खुला देख महिला ने अपने एक वर्ष के बच्चे को लेकर फरार हो गयी। सदर अस्पताल के एचएम ने कोई भी जानकारी देने से इनकार किया। वहीं अस्पताल के डीएस आनंद किशोर उरांव ने कहा कि इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,004