Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा : दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कारतूस, 5 बाइक सहित कई सामान बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चाईबासा : दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कारतूस, 5 बाइक सहित कई सामान बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने झारखंड-ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रो में हत्या, लूट, रंगदारी आदि डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा और उसके साथी जॉन संजय लामाय को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों के पास से एक दोनाली कट्टा, दो कारतूस, पांच बाइक, मोबाईल फोन आदि बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चातोम्बा अपने साथी के साथ चाईबासा में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में नाकेबंदी की गई और दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चातोम्बा के खिलाफ झारखंड के चाईबासा जिले के सदर, मुफस्सिल, टोन्टो थाने के साथ-साथ ओडिशा से सटे मंझारी, नोवामुण्डी, जगन्नाथपुर थाना एवं जामदा थाना तथा ओडिशा के रायरंगपुर, बड़बिल थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन