Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

77 किलो गांजा पकड़ाया, कार छोड़ तस्‍कर फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
77 किलो गांजा पकड़ाया, कार छोड़ तस्‍कर फरार
विज्ञापन
सिमडेगा। पुलिस ने 77 किलो गांजा को पकड़ा। गांजा एक स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर से मिला। वहीं नशे के सौदागर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बरामद गांजा की कीमत 38 लाख रुपये बतायी गई। गांजा को 15 पैकेट में सील कर कार में रखा गया था। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही तस्‍कर भागने लगे। पुलिस ने उसका पीछा किया, पर अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार तस्‍कर कार छोड़कर भाग निकले। यह जानकारी एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने दी।
विज्ञापन