Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टीकाकरण के पूर्व फायदे और सम्भावित प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी जरूर दें : सीएस

टीकाकरण के पूर्व फायदे और सम्भावित प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी जरूर दें : सीएस
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। नियमित टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने के लिये सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एएनएम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी प्रखंड के चयनित दो-दो एएनएम को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण को लेकर प्रखंडवार चयनित एएनएम का अलग-अलग समूह बनाया गया है। एक समूह में 20 एएनएम को शामिल किया गया है। प्रत्येक समूह को एक दिन का विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रबन्धकों के माध्यम से टीकाकरण के बारे जागरूक किया जा रहा है। सीएस ने प्रशिक्षणार्थियों के कौशल का आकलन किया। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह सभी प्रशिक्षणार्थिओं से रू-ब-रू हुए। उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से एएनएम के प्रशिक्षण के कार्यों के गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि जब हेजीटेशन खत्म होगा, तब प्रशिक्षणार्थी फील्ड में बेहतर कार्य करेंगे। प्रशिक्षणार्थिओं से सिविल सर्जन ने टीकाकरण के फायदे और सम्भावित प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि टीकाकरण के दौरान शिशु के माताओं को फायदे और सम्भावित परेशानियों से अवगत कराने और उपचार के बारे में जरूर बताएं। प्रभारी डीआरसीएचओ डॉ रजी ने बताया कि बाल रोग से बचाव के लिये नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। बाल मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने के लिहाज से टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीकाकरण के माध्यम से दी जाने वाली वैक्सीन शरीर में संबंधित रोग से लड़ने की प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाता है। यूनिसेफ के क्षेत्रीय समन्वयक मनीष प्रियदर्शी ने कचरा प्रबंधन और इन्फेक्शन कंट्रोल विषय पर बताया। उन्होंने कहा कि एएनएम अपना बचाव, लाभार्थी का बचाव और समुदाय का ध्यान रखते हुए टीकाकरण करें। सेशन साइट पर टीकाकरण से सम्बंधित कोई सामान, अवशेष अथवा गन्दगी न छोड़ें। कटने, गड़ने अथवा नुकीली चीजों को हब कटर में रखें एवं अन्य अवशेष सम्बंधित डस्टबिन में रखें। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अमित कुमार ने कोल्ड चेन हैंडलिंग से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिफ्रेशर कोर्स से सभी एएनएम को लाभ होगा। प्रशिक्षण के जरिये एएनएम को कौशल क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। डीपीएम दीपक कुमार, केके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। एनक्वास सर्टिफिकेशन हेतु एचडब्लूसी का भ्रमण : नेशनल क्वालिटी एसयोरेन्स सिस्टम (एनक्वास) सर्टिफिकेशन कराए जाने हेतु हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर का सोमवार को जिला गुणवत्ता आश्वासन परामर्शी सन्तोष कुमार ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इस संबंध में सीएचओ खुशबू टोप्पो को पंजी संधारण एवं अन्य कार्यों से सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,830