Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एसआर डीएवी पुंदाग में जागरूकता अभियान

बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एसआर डीएवी पुंदाग में जागरूकता अभियान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में बालिकाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। ध्यातव्य रहे कि इस अवस्था की बालिकाएं किशोरावस्था में होती हैं। बहुत सी ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें वे समझ नहीं पातीं। यदि उन्हें कुछ असहज सा लगे, तो भी वे संकोचवश किसी से कुछ कह नहीं पातीं। इन सब परेशानियों से बाहर निकालने के लिए उन्हें कई उदाहरण देकर, वीडियो दिखाकर, दृश्य-श्रव्य के माध्यम से जागरूक किया गया, ताकि वे किसी अप्रिय घटना की शिकार न बनें। उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर भी समझाया गया। उन्हें यह बताया गया कि किसी अप्रिय स्थिति को खामोश रहकर बर्दाश्त करने से समस्या और भी जटिल हो जाती है। इसलिए शोषण के खिलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए। इस कार्यक्रम का प्रतिफल यह हुआ कि अनेक छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याएं बताकर अपनी शिक्षिकाओं से सलाह लीं। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका इंदु प्रसाद तथा स्मृति सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। उक्त कार्यक्रम सीबीएसई तथा झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश, पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता अभियान के आलोक में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,180