झारखंड
झारखंड में कोरोना : संक्रमण की तेज रफ्तार ने बढ़ायी चिंता
ABN Bureau
•
25 Jul, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब भी कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यही वजह है कि राज्य में 24 जुलाई यानी रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में सिर्फ एक तिहाई सैंपल की जांच हुई। रविवार को राज्य में सिर्फ 3666 संदिग्धों की सैंपल जांच की गई, जबकि सामान्य दिनों में औसतन 10 हजार सैंपल टेस्ट किया जाता है। 24 जुलाई की कोरोना अपडेट रिपोर्ट 12 घंटे की देरी से 25 जुलाई की सुबह जारी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 94 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें बोकारो में 14, चतरा में 1, देवघर में 3, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 12, कोडरमा में 1, लातेहार में 16, रांची में 41, सरायकेला में 4 और पश्चिम सिंहभूम में 1 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 102 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। हालांकि, राज्य में अब भी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1228 हैं। पिछले 24 घंटे में बोकारो में 15, देवघर में 11, पूर्वी सिंहभूम में 13, गोड्डा में 4, खूंटी में 3, लोहरदगा में 3, रांची में 51, सरायकेला में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य के 21 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें बोकारो में 113, चतरा में 10, देवघर में 138, धनबाद में 19, दुमका में 38, पूर्वी सिंहभूम में 271, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 25, गोड्डा में 24, गुमला में 12, हजारीबाग में 42, जामताड़ा में 2, खूंटी में 6, कोडरमा में 32, लातेहार में 32, लोहरदगा में 2, पलामू में 2, रामगढ़ में 33, रांची में 407, सरायकेला में 14, पश्चिमी सिंहभूम में 6 मरीज हैं।
विज्ञापन