Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : CRPF जवानों का वाहन पलटा, 11 जवान घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : CRPF जवानों का वाहन पलटा, 11 जवान घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। डुमरी-गिरिडीह पथ पर हादसा हो गया। यहां सीआरपीएफ जवानों का वाहन पलट गया। इस घटना में वाहन पर सवार 11 जवान घायल हो गए। यह घटना मधुबन थाना इलाके के लटकट्टो के समीप की है। सभी घायलों का इलाज डुमरी स्थित रेफरल अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुबन सीआरपीएफ कैंप से जवान वाहन पर सवार होकर चतरा जा रहे थे। इसी दौरान लटकट्टो पुलिस पिकेट के पास वाहन वाहन के सामने एक वाहन आ गया, जिसे बचाने के फेर में सीआरपीएफ जवानों के वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद खाई में पलटे वाहन से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना सीआरपीएफ के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दी गई। इसके बाद सीआरपीएफ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस घटना में वाहन पर सवार सीआरपीएफ के सअनि कांतिलाल त्रिपाठी, हवलदार मेरीना वोरो, जेडी कन्हैयालाल, विमल कुमार सिंह, वसीम राजा, राम करण शर्मा, उमा प्रकाश हाजरा, आरक्षी धनु मरांडी, राजन कुमार, नरेन पाल व चालक शिबू दास घायल हो गये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,143