टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल SNMMCH के गायनी वार्ड में अचानक आग लग गई। शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। जिससे थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।