Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व संवाद केंद्र का डिजिटल कंटेंट क्रिएशन पर प्रशिक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विश्व संवाद केंद्र का डिजिटल कंटेंट क्रिएशन पर प्रशिक्षण
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व संवाद केंद्र झारखंड के तत्वावधान में डिजिटल कंटेंट क्रिएशन एंड यूटिलाइजेशन फॉर स्टूडेंट्स एंड इनफार्मेशन प्रोफेशनल विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुद्धा साइंस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कोकर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट शशि भूषण पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इंफॉर्मेशन साइंटिस्ट भारत भूषण ने छात्रों को डिजिटल कंटेंट क्रिएट करने और उसका उपयोग अपने और देशहित में कैसे कर सकते हैं इस विषय पर छात्रों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जेपी सिंह ने छात्रों को कहा कि आज का दौर टेक्नोलॉजी और इंफॉर्मेशन का है। आज वही सबसे ज्यादा विकसित राष्ट्र कहलाएगा, जिसके पास जितना ज्यादा से ज्यादा विकसित टेक्नोलॉजी होगा। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डॉ जेपी सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुप्रिया भारती, सावित्री कुमारी, हरेंद्र कुमार, निशांत दीप दास, छाया महतो, अंकित रंजन एवं किशोरी शाह का मुख्य योगदान रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,549