Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : महिला पुलिसकर्मी, बेटी और मां का सड़ा-गला शव मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : महिला पुलिसकर्मी, बेटी और मां का सड़ा-गला शव मिला
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित एक घर से एक महिला कांस्टेबल, उसकी नाबालिग बेटी और कांस्टेबल की मां के शव सड़ी-गली अवस्था में पाए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबिता हेम्ब्रम, उसकी 13 वर्षीय बेटी और मां (60) के शव बृहस्पतिवार को गोलमुरी क्षेत्र में स्थित उनके फ्लैट में पाए गए। हेम्ब्रम, यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तैनात थी। मृतकों के पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की सूचना बृहस्पतिवार रात को पुलिस को दी जिसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुमार ने कहा कि जांच जारी है और शवों को पोस्ट मॉर्टम परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि 36 वर्षीय हेम्ब्रम को अनुकंपा के आधार पर पुलिस बल में नौकरी मिली थी और वह पिछले दो दिन से ड्यूटी पर नहीं आई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,698