Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लव जिहाद : सिमडेगा में दो बहनों को बनाया हवस का शिकार, फिर शादी से इनकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लव जिहाद : सिमडेगा में दो बहनों को बनाया हवस का शिकार, फिर शादी से इनकार
विज्ञापन
टीम एबीएन, सिमडेगा/रांची। जिले से कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां नईम मियां नामक युवक ने खुद को हिंदु बताकर एक लड़की से प्यार किया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर दोनों बहनों को परेशान करने लगा। इस कथित लव जिहाद के मामले को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। महिला थाना प्रभारी कविता मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा निवासी नईम मियां अपना नाम बदलकर एक हिंदू युवती के साथ पिछले पांच वर्षों से लिव इन में रह रहा था। इस दौरान जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी का दवाब डाला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। खबर के अनुसार नईम मियां ने अपनी असली पहचान बताते हुए युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार इसी दरम्यान नईम मियां ने अपनी प्रेमिका की छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले की जानकारी जब भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक और सासंद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव को मिली, तब दोनों ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवायी। इसको लेकर महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है और वो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,182