टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान की 7वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सर्वप्रथम स्वर्गीय विनय जालान की धर्मपत्नी सुमन जालान व पुत्र शेर्य जालान ने उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मंच के सदस्यो ने पुण्यतिथि मे श्रद्धांजलि अर्पित कर फलदार, छायादार पौधों और देववृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया। पुण्यतिथि पर उपस्थित सदस्यो ने दो मिनट का मौन रखा । जालान परिवार के उपस्थित सदस्यो ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया और सभी ने पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक अंकित पोद्दार और मुकेश शर्मा के संरक्षण मे कार्यक्रम हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकाश अग्रवाल कर रहे थे, उन्होंने ने कहा की हमारे पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान सभी के लिए प्रिय थे। हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा जो हर किसी के सुख-दु:ख में समान तौर पर भागीदार रहा करते थे। उन्होंने कहा पूर्वजों की पुण्यस्मृति में देववृक्ष पीपल का पौधारोपण एवं संरक्षण पुण्य कार्य है। मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि वह अपने सहकर्मियों के साथ हमेशा इस तरह से पेश आते थे, जैसे वह परिवार का सदस्य हों। हर किसी के बारे में जानकारी लेना और उसकी समस्याओं को अपने स्तर पर निपटाना उनकी बहुत सारी खूबियों में शामिल था। आज उन्हें याद करते हुए आंखें, एक बार फिर से नम हो रही हैं। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी। आज के कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका, अमित शर्मा, अमित सेठी, प्रवीण शर्मा, दीपक जालान, सौरभ बजाज, सुमित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, रोहित सरावगी, हर्ष जालान अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।