Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : धूमधाम से मना भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : धूमधाम से मना भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय मजदूर संघ का 68वां स्थापना दिवस शनिवार को स्थानीय शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कुमार ने किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि संघ के जिला कार्यवाह दिलीप सिंह उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर बोलते हुए दिलीप सिंह ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को ठेगरी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज स्थापना के साथ ही भारतीय मजदूर संघ देश हित उद्योग हित और श्रमिक हित में कार्य करने लगा और धीरे-धीरे या संगठन देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन के रूप में स्थापित हुआ। वहीं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारा उद्देश्य है। आज भारतीय मजदूर संघ से करोड़ों मजदूर जुड़े हुए हैं। बस 1989 में कांग्रेस की सरकार के दौरान भी भारतीय मजदूर संघ को देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन घोषित किया गया। इसके बाद 2002 मैं भी मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी भारतीय मजदूर संघ को देश का सबसे बड़ा संगठन माना गया। जिसके आधार पर भारत की ओर से प्रतिवर्ष आईएलओ अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ प्रतिनिधित्व करता है जिसकी आज पूरे देश में तीन करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं जो राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की उन्नति में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ का कार्य देश के कोने कोने तक फैल गया है जो समाज और देश के विकास की दिशा में ले जाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम को दिलीप शर्मा, मोहन साहू हर्षवर्धन सिंह मनोज साव प्रियंका ने भी संबोधित किया। मौके पर भूपेंद्र कुमार, मनोज यादव, अनीता देवी, अंजू कुमारी, सरिता देवी, सम्राट सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,734