Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किसान भाई छोटी अवधि के बीज प्रभेद का करें इस्तेमाल : तकनीकी प्रबंधक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसान भाई छोटी अवधि के बीज प्रभेद का करें इस्तेमाल : तकनीकी प्रबंधक
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। पिपरा प्रखंड के मधुबाला पंचायत के मधुबन गांव में आज किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कमजोर मानसून के कारण पलामू में बन रही सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए आत्मा पलामू की ओर से वैकल्पिक फसल लगाने के उद्देश्य से आयोजित इस किसान गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने किसानों को छोटी अवधि के बीज पर भेद का उपयोग करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि धान के लंबी अवधि के बीज पर भेदों का इस्तेमाल किसान भाई नहीं करें इसके स्थान पर छोटी अवधि के बीज पर प्रभेद यथा- ललाट, सहभागी, अंजली आदि एवं सुखा रोधी प्रभेद यथा-IR-64(DRT) एवं सहभागी प्रभेद को लगायें। इन प्रभेदों को लगाना किसानों के लिए लाभदायक होगा। वर्तमान में वर्षापात की कमी के कारण 31 जुलाई तक मक्का, कुलथी, तोरिया तथा 15 अगस्त तक रागी, ज्वार-बाजरा, उरद, मडुआ लगाना लाभकारी होगा। वहीं किसान मध्यम जमीन पर सब्जी की खेती जैसे-टमाटर, मिर्च, बंधा गोभी, फूल गोभी का खेती करने की भी सलाह दी,ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों को नुकसान नहीं हो। किसान गोष्ठी में मुखिया राजेश कुमार चंद्रवंशी, पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित गांव के 70 से अधिक पुरुष-महिला किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,184