एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना एक दिवसीय दौरे पर रांची में हैं। धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में सीजेआई भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन सहित कई जज, अधिवक्ता और नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स मौजूद हैं। इस मौके पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का संबोधन भी होगा। आज रांची में आयोजित जस्टिस एसबी सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में चीफ जस्टिस शामिल होंगे। रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश प्रमंडलीय न्यायालय चांडिल और नगर उंटारी का ऑनलाइन उदघाटन करेंगे। इसके बाद झालसा के प्रोजेक्ट शिशू के तहत कोरोना काल में अपने माता पिता को खोनेवाले बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का भी वितरण करेंगे। इसके अलावा सीजेआई निराश्रितों की सुरक्षा और उनके अधिकारियों को संरक्षित करने में मध्यस्थता की भूमिका पर भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सीजेआई निराश्रितों को उनके अधिकार से अवगत कराएंगे। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया कार्यक्रम समापन के बाद दिन के 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे।