Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : 8,000 कारतूस और रॉकेट लॉन्चर का बारूद समेत हथियारों का जखीरा बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : 8,000 कारतूस और रॉकेट लॉन्चर का बारूद समेत हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। जिला पुलिस ने नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें नक्सलियों के छुपाए हथियार बरामद हुए, इसमें भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस को यह सफलता जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के इलाके से मिली है। बताया जाता है कि बरामद सामग्रियों में 8000 से अधिक कारतूस, रॉकेट लॉन्चर में उपयोग किया जाने वाला बारूद, कुछ और हथियार के साथ वॉकी टॉकी और अन्य सामान मिले हैं। इस मामले को लेकर लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,196