टीम एबीएन, नीलांबर पीतांबरपुर, पलामू/रांची। प्रखंड क्षेत्र के कुदरी सहित आस पास के 50 कांवरियों ने बोल बम न्यू बाबा संघ के बैनर तले कांवरियों का जत्था शुक्रवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। संघ के अध्यक्ष नागमणि विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा धाम रवाना हुए कांवरियों के जत्थे का कुंदरी चेक नाका के शिव मंडप के पास से मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी रामदास साहू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व शिव मंदिर परिसर में पंचायत समिति सदस्य बिंदिया देवी ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। तथा काशीनाथ विश्वकर्मा द्वारा कांवरियों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था किया गया । उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम सुलेखा सिन्हा ने सभी कांवरियों को कुछ दवाई उपलब्ध की उपस्थित शिव भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए रामदास साहू ने कहा कि दो वर्षों के बाद भक्तों को बाबाधाम जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी कांवरियों सहित पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पलामू जिले में सुख शांति की कामना बाबा भोलेनाथ से की। कार्यक्रम में कुन्द्री मुखिया नीरा देवी, कुंदरी पंचायत समिति सदस्य बिंदिया देवी, कामेश यादव, नौशाद खान, काशी विश्वकर्मा, राकेश कुमार मेहता, सुनील मेहता, विनोद पासवान, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, रोहित कुमार, परशुराम यादव, विनोद विश्वकर्मा, विजय मेहता, महेंद्र मेहता, अरुण विश्वकर्मा, राजन दुबे के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे