Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

द्रौपदी मुर्मू की जीत से बढ़ी आदिवासी, पिछड़ों और दलितों की उम्मीदें : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
द्रौपदी मुर्मू की जीत से बढ़ी आदिवासी, पिछड़ों और दलितों की उम्मीदें : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ आदिवासी, पिछड़ों और दलितों की उनसे उम्मीद बढ़ गई है। इनकी समस्याओं का समाधान वो करेंगी। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि उनकी जीत से झारखंड में विशेष उत्साह का माहौल है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनका राष्ट्रपति चुना जाना भारतीय लोकतंत्र के गौरवमयी इतिहास का सुनहरा पल है। सामाजिक रूढ़ियों और बाधाओं से लड़ते हुए द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया है। एनडीए प्रत्याशी के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर रांची से लेकर धनबाद, देवघर, गोड्डा समेत पूरे राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस जीत पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया जा रहा है। आदिवासी समुदाय में इसको लेकर जश्न का माहौल है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वो आदिवासी समुदाय से आती हैं. ओडिशा के मयुरभंज जिले से तालुक्क रखती हैं। राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी हित को आगे रखते हुए जेएमएम ने गठबंधन धर्म के इतर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया। द्रौपदी मुर्मू ने यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया। इसी के साथ वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
विज्ञापन