Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी में अगवा नाबालिग मुक्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी में अगवा नाबालिग मुक्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी/रांची। जिला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को मुक्त करा लिया, साथ इस मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अगवा में इस्तेमाल गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। अफीम की लेनदेन को लेकर मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया से एक नाबालिग का अपहरण बुधवार को छह लोगों ने कर लिया था। अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं ने नाबालिग के मोबाइल से उसकी मां को फिरौती के लिए फोन किया और कहा कि 2 लाख भेजवा दो नहीं तो बेटे को मार दिया जाएगा। फिरौती का फोन आते ही उसकी मां ने मुरहू थाना को सूचना दी। सूचना और लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया जबकि कुछ ही घंटों के भीतर सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जीवन टोली के समीप सुनसान सड़क पर कार से नाबालिग को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में बिमल डोड़राय उर्फ लंगड़, हेरमन डोड़राय, दयाल सिंह मुंडा, सुधीर बोदरा, एतवा ओड़ेया और पिंटू शामिल है। साथ ही इनके पास से चार मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,931