Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, इलाके में मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, इलाके में मातम
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है, जिसमें दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में शोक का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों ही घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। एक ही दिन में तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम है। लोहरदगा-भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ में भंडरा थाना क्षेत्र के पझरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भंडरा के पझरी गांव निवासी चुन्नी मिश्रा के पुत्र सुजीत मिश्रा के रूप में हुई है। जिला के कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से उतका गांव निवासी रमजान अंसारी के पुत्र साहिल अंसारी की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा गांव में खेत से सब्जी तोड़ने के क्रम में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दोबा गांव निवासी स्वर्गीय निर्दोष लकड़ा का पुत्र विनोद लकड़ा अपने खेत में सब्जी लाने के लिए गया हुआ था तभी खेत से होकर गुजरे बिजली तार की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खेतों में सिंचाई के के लिए लगाए गए बिजली तार की चपेट में आने से फिर एक बार फिर एक व्यक्ति की जान चली गई है। अब तक इस प्रकार की घटनाओं में साल 2022 में यह पांचवीं मौत है। वहीं इसके अलावा अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन