जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के टैंक रोड में (Zomato Delivery Boy) देवेंद्र को टाइगर मोबाइल के जवानों ने पीट दिया। लाठी से पीटने का आरोप है। उसके परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी। मारपीट के विरोध में हुए देवेंद्र के परिजनों और भाजपा के कई नेताओं ने शनिवार को उलीडीह थाना में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी से टाइगर मोबाइल के जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। विकास सिंह ने कहा- टाइगर मोबाइल के जवानों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दल बल के साथ मानगो डिमना चौक से एसएसपी कार्यालय पैदल मार्च करेंगे। देवेंद्र ने आरोप लगाया कि टाइगर मोबाइल के जवान नशे की हालत में थे। जवानों ने बेवजह उसके साथ मारपीट की और उसे गालियां भी दी। हेलमेट और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया।