टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका 21/07/22 कोरडाहा पंचायत के पंचायत भवन में झारखंड की उप राजधानी में गुरुवार को संथाल परगना में भारतीय किसान संघ का जिला सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने की। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, संगठन मंत्री अचलजी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें झारखंड प्रदेश के गो प्रमुख सिशवर सिंह ने संबोधन किया। सम्मेलन के दौरान भारतीय किसान देवघर जिला की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक उदय महराज, सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, सुनिल कुमार दुमका जिला संयोजक, संजीव कुमार मंडल को नियुक्त किया गया। सभी नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द सुखाग्रस्त घोषित करे; क्योंकि झारखंड में लगभग सारी जिला में कम बारिश हुआ वा और किसान के सामने सुखाड़ की स्थिति बन गयी है। मुख्यमंत्री सुखाड़ की घोषणा करे और किसानों को पूर्व में दिए जाने वाले सम्मान राशि किसानों के खाते में 5,000 रुपये दिये जायें। सरकार के तुरंत मांगों को नहीं माने जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इस पर प्रांत के प्रचार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश नारायण ने झारखंड आग्रह किया कि इस समस्या को प्रमुखता से सरकार के सामने प्रस्तुत करें और किसानों की मदद करें। इस रविवार रांची में प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भी इस विषय को उठाया गया था, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी के साथ प्रांत के पदाधिकारी धीरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मनोज साहू, सिद्धेश्वर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक उरांव, छत्रधारी महतो, प्रदेश मंत्री, शिव कुमार साहू, अनिल शर्मा, भारतीय कृषि अर्थिक अनुसंधान केंद्र के प्रदेश संयोजक मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने संघ की मजबूती पर चर्चा की। सुखाड़ में किसानों की पूर्व बीमा राशि एवम धान खरीदी का भुगतान जल्द करने की मांग रखे। इस दौरान एग्रो इकोनॉमिक्स के झारखंड प्रांत संयोजक अनील शर्मा ने देवघर और दुमका के नवनियुक्त जिला के अध्यक्ष को शुबकम्न्य दिया। इस संबंध में प्रकाश नारायण ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसमें सुधार के लिए किसान संघ की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। किसान संघ झारखंड के किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा; ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।