टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21.07.2022 (गुरुवार) को पंचायत कोरबा के पंचायत भवन में भारतीय किसान संघ ने किसानों की बैठक बुलाई, जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री अचल कुमार का संबोधन हुआ। साथ ही प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख सिद्धेश्वर जी का संबोधन भी हुआ। उन्होंने किसानों के बीच अपनी बातें रखी। इस दौरान उन्होंने सरकार से पूर्व में किए गए किसान सम्मान निधि के तहत ₹5000 को पुनः चालू करने की मांग की गई। साथ ही वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी को देखते हुए अविलंब झारखंड राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग सरकार से की गई। मांग शीघ्र पूरी नहीं हो पाने की स्थिति में आंदोलनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की : संयोजक देवघर जिला उदय महाराज, सहसंयोजक देवघर जिला डॉ सुनील कुमार सिंह, सहसंयोजक देवघर जिला संजीव कुमार, संयोजक सरमाहट प्रखंड दुमका जिला संजीव कुमार मंडल। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह और प्रचार प्रसार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश नारायण सिंह ने एक प्रेस।विज्ञप्ति जारी कर दी।