Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में पार्टी ने बहुत बेहतर चलाया सदस्यता अभियान : कांग्रेस निर्वाचन अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में पार्टी ने बहुत बेहतर चलाया सदस्यता अभियान : कांग्रेस निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी प्रकाश जोशी ने कहा कि राज्य में वर्तमान सत्र के लिए संगठन की चुनावी प्रक्रिया अभी जारी है। जोशी ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में इस सत्र को लेकर विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 नवम्बर 2021 को हुई थी और समापन 15 अप्रैल 2022 को हुआ। इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहुत बेहतर सदस्यता अभियान चलाया, कोरोना महामारी जैसे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कुल आठ लाख सैंतालीस हजार सात सौ चौवन सदस्य बनाये गये। ज्ञात हो की वर्ष पार्टी के द्वारा परंपरागत तरीके के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से सदस्यता करवाई है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन मोड से कुल पांच लाख तिरेसठ हजार तीन सौ सदस्य बनाये गए जबकि ऑनलाइन डिजिटल तरीके से दो लाख चौरासी हजार चार सौ चौवन सदस्य बनाये गए हैं। यह संख्या राज्य गठन के उपरांत अब तक की सर्वश्रेष्ठ संख्या है इसके पूर्व वर्ष 2015 में कुल चार लाख बासठ हजार तीन सौ छियानवे सदस्य बनाये गये थे। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में 3,86,556 ज्यादा सदस्य बनाये गये हैं, जो 83.33% ज्यादा है। जोशी ने कहा कि संगठन की चुनावी प्रक्रिया सतत् जारी है। प्रखंड स्तर की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक जिला संगठन की गठन की प्रक्रिया चलने वाली है।इसके लिये एपीआरओ (सह निर्वाचन पदाधिकारी) एवं डीआरओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) जिलवार दौरा भी करेंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया का संचालन बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांगठनिक रूप से कूल 319 प्रखंडों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के तौर पर 957 को चयन किया गया है जिलावार 6 डेलीगेट के तौर पर 319 प्रखंडों में 1914 लोगों को चयनित किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिलावार डीआरओ एवं 160 बीआरओ की टीम ने लगातार लगी रही। जिला स्तर तक सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा डिजिटल सदस्यता प्रभारी पप्पू अजहर रवानी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,004