टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 जुलाई, दिन बुधवार को गोस्सनर कॉलेज में आयोजित जनप्रतिनिधि के साथ छात्र-छात्राओं के चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मांडर विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित थीं। उनका स्वागत कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं के द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ शिक्षा सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत है। हर आमजन सिस्टम के अंग होते हैं इसलिए सबकी जिम्मेवारी बनती है कि सिस्टम को ठीक करने में अपना योगदान दें। आज भी ग्रामीण जनता के बीच राजनीति को लेकर गलत धारणाएं हैं उसे आज की युवा पीढ़ी है सुधार सकती है। युवा ही अपना योगदान दे सकते हैं। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इवा हांसदा ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर कॉलेज की बर्सर सह हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा रानी केरकेट्टा ने विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को शॉल और पुष्प गुच्छ प्रदान किया। मौके पर महाविद्यालय की ओर से उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा गया। कुड़ुख विभाग के प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो ने मांग पत्र पढ़ा। मौके पर डॉ ज्योति टोप्पो, डॉ मीना तिर्की, डॉक्टर पीके गुप्ता, प्रोफेसर विनय जॉन, डॉ मृदुला खेस्स सहित अन्य शिक्षक एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ योताम कुल्लू और डॉ कोरनेलियुस मिंज ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ हराधन कोइरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।