टीम एबीएन, कोडरमा। हमारा जिला एक बेहतर, स्वच्छ और हरा भरा हो, इस दिशा में उपायुक्त आदित्य रंजन के नेतृत्व में ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अलका जायसवाल द्वारा जयनगर प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल का दौरा कर ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा महा अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के नाम से विद्यालय परिसर में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्य करें। साथ ही साथ बच्चों को साफ सफाई एवं पौधारोपण से होने वाले फायदों की जानकारी दें, साथी उन्हें अपने-अपने घरों में व आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक करें। वहीं डोमचांच प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उदय कुमार सिन्हा द्वारा डोमचांच प्रखंड के मधुबन पंचायत का दौरा किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ‘ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा’ महा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन में पौधारोपण किया गया। साथ ही मौके पर इसके तहत नए बागवानी योजना हेतु लाभुकों से बात करना, ग्रीनरी डेवलपमेंट हेतु निजी जमीन पर भी पौधारोपण करना इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदु पर भी चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा ‘ग्रीन कोडरमा,क्लीन कोडरमा’ और अमृत महोत्सव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई एवं ग्रामीणों को साफ- सफाई और आस पास पेड़ पौधे लगाने की महत्ता बताते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त चंदवारा प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी चंदवारा व अन्य कर्मियों द्वारा ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा महा अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, साथ ही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिले के पीडीएस डीलरों द्वारा ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा महाअभियान अंतर्गत अपने अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। विदित हो कि वैसे कार्यालय या संस्थान जो सर्वाधिक स्वच्छ औ? जहां अधिकतम संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। संबंधित विभाग के पदाधिकारी/ कर्मी/ शिक्षक/ चिकित्सकों व अन्य को जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा।