Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम से मिलीं फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम से मिलीं फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। पूरी प्रतियोगिता में आप का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है । आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं...। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन, कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं। अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,767