Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोड्डा : सड़क किनारे फटा बम, बाल-बाल बचा शख्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : सड़क किनारे फटा बम, बाल-बाल बचा शख्स
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। गोड्डा जिला में बमबाजी की घटना सामने आई है। नगर थाना का अमरपुर इलाका उस वक्त थर्रा उठा जब बीच सड़क एक व्यक्ति पर बम से हमला किया गया। किस्मत अच्छी रही कि बम उसे लगा नहीं और सड़क किनारे बम फट गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए लेकिन छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर में बमबाजी की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार की रात एक व्यक्ति चेतन साह को जान से मारने की नीयत से उनपर बम से हमला किया गया। लेकिन इस घटना में वो बाल-बाल बच गए। शहर में हुई बमबाजी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पिंकू यादव और सुमन मिर्धा शामिल है। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके लोगों के ऊपर अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए जिला एसपी नाथूसिंह मीणा ने बताया कि जिस बम का इस्तेमाल किया गया था वो सुतली बम था, जिसके अवशेष मौके से बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही बताया कि बम से हमला जान मारने की नीयत से किया गया था, लेकिन बम सड़क के किनारे फट गया। इस वजह से जिसपर हमला किया गया था वो और किसी के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। शिकंजे में लिए दोनों से पूछताछ के बाद अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन