Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : सरकारी स्कूल भवनों में नक्सली पोस्टर से दहशत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : सरकारी स्कूल भवनों में नक्सली पोस्टर से दहशत
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां तेज हो गई है। यही वजह है कि रविवार को मरीचो पंचायत के रतनपुर मध्य विद्यालय और ताराजोरी से अंबाडीह जाने वाली सड़क पर स्थित पुलिया में भाकपा माओवादियों की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है। नक्सलियों के पोस्टर देख ग्रामीण दहशत में हैं। पोस्टर में भाकपा माओवादी संस्थापक कॉमरेड केसी अमर रहे के नारे लिखे गए हैं। नक्सली पोस्टर की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टर की सूचना मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन