Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत को ऐतिहासिक बनायें : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत को ऐतिहासिक बनायें : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एनडीए विधायकदल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा विधायकदल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा एवं आजसू के विधायकगण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। एक तरफ विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे वही दूसरी ओर सांस्कृतिक और सामाजिक उदय भी भारत का सुनिश्चित हो रहा। कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में पहली बार भारत की आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनाई गई है। यह इतिहास रचने का अवसर है, जिसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर हम सब को मिला है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत भारत के सांस्कृतिक चिंतन, सोच की जीत होगी। हम सब इसे अपने योगदान से ऐतिहासिक बनाएं। मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सिर्फ अंत्योदय की बात नहीं करती बल्कि इस चिंतन को समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में धरातल पर उतारने की दिशा में सार्थक प्रयास भी करती है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत के इस बदलाव को देख रही है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से देश भर के जनजाति समाज मे उमंग और उत्साह है। देश के जनजाति समाज मे नया आत्मविश्वास जगा है। यह भारत के राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बनने जा रहा। उन्होंने कहा कि यह विधायकदल सौभाग्यशाली है, जिसे ऐसे ऐतिहासिक समय में मतदान करने का अवसर मिल रहा। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव के राज्य प्रभारी एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आज से मतदान की तारीख 18 जुलाई तक सभी विधायकगण रांची में ही रहेंगे। कहा कि कल प्रदेश कार्यालय में उनकी एक कार्यशाला आयोजित है, जिसमें मतदान की बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया जायेगा।
विज्ञापन