टीम एबीएन, रांची। अपने उद्देश्य के अनुरूप मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 जुलाई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक चार दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का समापन समारोह 18 जुलाई दोपहर 3 बजे मारवाड़ी भवन हरमू रोड में होगा। समापन समारोह मे माननीय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में जनसेवा से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल और मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।