झारखंड
झारखंड में कोरोना : शनिवार को मिले 190 नये संक्रमित, दो की मौत
ABN Bureau
•
17 Jul, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
6 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 16 जुलाई यानी शनिवार को 8401 सैंपल की कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 190 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1067 हो गई है। वहीं, बोकारो और जमशेदपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जुलाई महीने में अब तक पांच कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की स्थिति यह है कि गढ़वा, पाकुड़, सिमडेगा और साहिबगंज को छोड़ कर 20 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16 जुलाई को 190 नये संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। बता दें कि राज्य में कोरोना की थम नहीं रहा है, बल्कि दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 7 जुलाई को राज्य में 102, 8 जुलाई को 132 , 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70, 11जुलाई को 129, 12 जुलाई को 162, 13 जुलाई को 189, 14 जुलाई को 190 और 15 जुलाई को 166 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 16 जुलाई को सबसे अधिक 84 मरीज रांची में मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 15, बोकारो में 18, देवघर में 15, धनबाद में 1, दुमका में 1, गिरिडीह में 8, गोड्डा में 8, गुमला में 4, हजारीबाग में 5, खूंटी में 2, कोडरमा में 11, लातेहार में 9, लोहरदगा में 3, रामगढ़ में 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में 164 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। इसमें बोकारो में 6, चतरा में 1, देवघर में 17, दुमका में 7, धनबाद में 7, गिरिडीह में 2, गोड्डा मे 8, जमशेदपुर में 12, गुमला में 1, हजारीबाग में 8, कोडरमा में 1, रामगढ़ में 4, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 2 और रांची में 84 शामिल हैं।
विज्ञापन