Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

साहिबगंज : डाक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद, मरीज परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : डाक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। जिला के तमाम डॉक्टर शनिवार को काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटी से दूर रहे। इस बीच मरीजों को काफी परेशानी हुई। दरअसल, सभी डॉक्टर बोरियो चिकित्सा पदाधिकारी बुद्धदेव मुर्मू को निलंबित करने को लेकर नाराज हैं। निलंबन वापस नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने साहिबगंज जिला प्रशासन को हड़ताल जारी रख ओपीडी सेवा बंद रखने की चेतावनी दी है। साहिबगंज डीसी के आदेश पर सिविल सर्जन ने बोरियो चिकित्सा पदाधिकारी बुद्धदेव मुर्मू को निलंबित कर दिया है। इससे नाराज सभी डॉक्टरों ने शुक्रवार की देर शाम तक सदर अस्पताल के वेयरहाउस में अहम बैठक कर शनिवार को ओपीडी सेवा बाधित करने का फैसला लिया था। जिसके तहत शनिवार को सभी डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर बुद्धदेव मुर्मू के निलंबन का पुरजोर विरोध किया है। डॉ पुष्पम भारती ने कहा कि बुद्धदेव मुर्मू इन दिनों बीमार चल रहे हैं, उन्हें हार्ट की समस्या है। वह अपना इलाज करा रहे हैं। इसके बावजूद वह अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे थे लेकिन, उनकी बिना किसी गलती के उपायुक्त ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दे दिया। डॉ पुष्पम भारती ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि निलंबन वापस लिया जाए वरना फिर से ओपीडी सेवा बंद की जाएगी।
विज्ञापन