Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाबानगरी से जलार्पण कर लौटे रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी, एक की मौत, 8 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाबानगरी से जलार्पण कर लौटे रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी, एक की मौत, 8 घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर रांची। देवघर बाबाधाम से पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। इनकी ऑटो गिरिडीह-देवघर पथ पर अचानक पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 8 महिलाएं जख्मी हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह घटना गिरिडीह-देवघर पथ पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा के पास घटी है। बताया जाता है कि गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के चंदनडीह के रहने वाली 9 महिलाएं देवघर बाबाधाम से भगवान शिव की पूजा करने गई थीं। पूजा और जलाभिषेक कर ऑटो से वो सभी वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान कर्णपुरा के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी, तेज गति से धक्का लगते ही ऑटो पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर ने मोहनी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं में सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी और एक अन्य हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी अचानक ऑटो को धक्का मार दी, इससे ऑटो पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, जो मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,636