Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : 15 को मिले 166 नये संक्रमित, राज्य के 21 जिलों में पहुंचा कोरोना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : 15 को मिले 166 नये संक्रमित, राज्य के 21 जिलों में पहुंचा कोरोना
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 15 जुलाई को झारखंड में 7854 सैंपल की जांच हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 166 नये मरीज मिले हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1040 हो गई है। स्थिति यह है कि गढ़वा, पाकुड़ और साहिबगंज छोड़ दें तो सभी 21 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राज्य में 94 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ा के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार यानी 15 जुलाई को 166 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70, 11 जुलाई को 129, 12 जुलाई को 162, 13 जुलाई को 189 और 14 जुलाई को 190 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 जुलाई को सबसे अधिक 48 मरीज रांची में मिले हैं। इसके अलावे जमशेदपुर में 17, बोकारो में 18, चतरा में 1, देवघर में 26, धनबाद में 7, दुमका में 3, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 10, हजारीबाग में 12, कोडरमा में 4, लातेहार में 6, लोहरदगा में 5, रामगढ़ में 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, बोकारो में 13, देवघर में 17, दुमका में 3, जमशेदपुर में 15, गुमला में 4, हजारीबाग में 4, कोडरमा में 1, लातेहार में 3, रामगढ़ में 1 और रांची में 33 कोरोना मरीज ठीक भी हुये हैं। 15 जुलाई तक राज्य में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा इस तरह है। राज्य में 12 से 14 वर्ष के 15 लाख 94 हजार बच्चों में 8 लाख 89 हजार 290 यानी 55 प्रतिशत ने पहला डोज और 3 लाख 78 हजार 198 (24%) ने दूसरा डोज लिया है। 15-17 वर्ष वाले कुल 23 लाख 98 हजार किशोर-किशोरियों में 14,86,936 लोगों ने (62%) पहला और 08 लाख 92 हजार 749 (37%) ने दूसरा डोज लिया है। इसी तरह 18 प्लस में 02 करोड़ 10 लाख 46 हजार 83 लोगों में से सभी ने पहला डोज और 01 करोड़ 56 लाख 18 हजार 862 (74%) ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,776