Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अमरनाथ गुफा में फंसे यात्रियों के रांची लौटने पर हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमरनाथ गुफा में फंसे यात्रियों के रांची लौटने पर हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। जम्मू कश्मीर में बादल फटने के बाद अमरनाथ गुफा में फंसे राजधानी रांची के लगभग एक दर्जन यात्रियों के वापस रांची लौटने पर राजधानी के विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोगों ने अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया एवं अभिनंदन किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आए अमरनाथ यात्रियों का फूल माला देकर स्वागत किया एवं ढोल नगाड़े बजाकर जुलूस भी निकाला गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने यात्रियों की सकुशल वापसी होने पर उनका स्वागत किया एवं पैर धोकर एवं पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अमरनाथ तीर्थयात्री नवीन सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के रौद्र रूप के बारे में सुनता आया था, लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान उनके रौद्र रूप के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनकी करुणा भी देखने को मिली, तभी नजदीक से मृत्यु को साक्षात पाकर भी वापस लौट आया हूं। तीर्थयात्री एडवर्ड सोरेन ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ था मैं वहीं पर फंस गया था और मेरे दोनों पैर दब गए थे लेकिन भोलेनाथ की कृपा से मैं बच गया। तीर्थयात्री विनोद कुमार सिन्हा ने कहा की राजधानी पहुंचने पर राजधानी वासियों के स्वागत को देखकर भावविभोर हूं। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा अमरनाथ यात्री साक्षात भगवान बरफानी के दूत बनकर वापस लौटे हैं और इनके आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली और संपन्नता आएगी। बाबा अमरनाथ ने अपने सच्चे भक्त डोरंडा निवासी विजय कुमार, नवीन सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, गौतम कुमार दूबे गोपी, किशोर गंज निवासी नवीन सिंह, चुटिया के सत्येंद्र रजक, बबलू मोहंती, पवन सिंह, सेल सिटी के मिथिलेश कुमार मेराज सिंह, चिंटू कुमार, एडवर्ड सोरेन, पवन सिंह को नया जीवन प्रदान किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,326