Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धूमधाम से मना समर्पण दीप कॉलेज का स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धूमधाम से मना समर्पण दीप कॉलेज का स्थापना दिवस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रातू (रांची)। समर्पण दीप बीएड कॉलेज रातू में दसवें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सचिव नंदकिशोर गुप्ता, प्रबंधन समिति के सदस्य विशाल कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ रजनीश पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के सत्र 2021-23 के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सौभ्या कुमारी ने शिव तांडव नृत्य कर उपस्थिति जन समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कैन्हया केसरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के विभागाध्यक्ष दशरथ महतो ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के लीला सिंह, शशि तिर्की, आनंद भगत, चंदन कुमार मिश्र, अच्युतानंद वासिफ शाह विशेष रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,001