Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अवैध कबाड़ी में चोरी-छुपे कट रहे बड़े वाहन, पार्ट्स की बंगाल सप्लाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अवैध कबाड़ी में चोरी-छुपे कट रहे बड़े वाहन, पार्ट्स की बंगाल सप्लाई
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित कोदंबरी में हाईवे के बगल में बिना लाइसेंस के अवैध कबाड़ी का संचालन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। यहां पर रात के अंधेरे में चोरी छुपे ट्रकों को और बड़ी-बड़ी वाहनों को काटा जाता है और इनके पार्ट्स को रातों-रात बंगाल सप्लाई किया जाता है। इतना ही नहीं वाहनों को काटने में इस्तेमाल होने वाले एक्सप्लोसिव गैस से भरे दर्जनों सिलेंडर को बेतरतीब तरीके से सड़क के किनारे रखा जाता है जो कभी भी एक बड़ी दुर्घटना का केंद्र बन सकता है। कबाड़ी के अवैध धंधे की सूचना होने के बावजूद हीरोडीह थाना की पुलिस अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि यहां पर बड़ी-बड़ी गाड़ियां अवैध तरीके से कट रही है। थाना के द्वारा कार्रवाई नहीं करने के पीछे सबसे बड़ी वजह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताई जा रही है कि यहां से थाने को हर महीने मोटी रकम मिलती है। खैर यह भी जांच का विषय है। मामले को खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने संज्ञान में लिया है और जल्द ही इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। रऊढड ने दिये कार्रवाई के निर्देश : इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर क्राइम मीटिंग भी की गई थी जिसमें सभी थाना के थाना प्रभारी शामिल हुए थे। उन्हें कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी इस तरह के अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं, अवैध कबाड़ी चलाए जा रहे हैं और कबाड़ी संचालन के नाम पर बड़ी-बड़ी ट्रकों को वाहनों को काटा जा रहा है।उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। स्थानीय थाना की मिलीभगत का आरोप : बता दें कि खोरीमहुआ अनुमंडल में दर्जनों की संख्या में अवैध रूप से कबाड़ी का काम चल रहा है और कहीं ना कहीं स्थानीय थाना की मिलीभगत भी इसमें साफ दिखाई दे रहा है जो एक चिंता का विषय और चुनौती बना हुआ है। इन अवैध कबाड़ी दुकानों में इस तरह वाहनों को काटे जानें से ग्रामीण भी नाराज हैं। ग्रामीणों के अनुसार वाहनों को काटने में इस्तेमाल होने वाले एक्सप्लोसिव गैस से भरे दर्जनों सिलेंडर को बेतरतीब तरीके से सड़क के किनारे रखा जाता है, जिससे खतरा बना रहता है।
विज्ञापन