Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : पिठौरिया घाटी में ट्रेलर पलटा, चपेट में आये कई बाइक सवार, एक बच्ची की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पिठौरिया घाटी में ट्रेलर पलटा, चपेट में आये कई बाइक सवार, एक बच्ची की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के पिठोरिया घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना पिठौरिया घाटी में एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर चार दो पहिया वाहनों से टकराने के कारण हुआ। हादसे के वक्त ट्रेलर की गति काफी तेज थी और जिससे वह सड़क पर पलट गया। हादसे में 7 साल के मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पिठोरिया पुलिस और हाईवे पेट्रोल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लोगों को अस्पताल भेजा। सभी घायलों का रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन