Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : स्टील प्लांट में बड़ा स्ट्रक्चर गिरा, बाल-बाल बचे वर्कर्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : स्टील प्लांट में बड़ा स्ट्रक्चर गिरा, बाल-बाल बचे वर्कर्स
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो/रांची। सेल के बोकारो स्टील प्लांट में एक बार फिर से बड़ा हादसा टला है। बोकारो स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल, सीआरएम के एक और दो पिकलिंक लाइन एक का स्ट्रक्चर अचानक से गिर पड़ा। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अगर दिन के 10 से 11 बजे यह स्ट्रक्चर गिरता तो कई लोग हताहत हो सकते थे। इस घटना के बाद बोकारो स्टील प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते बोकारो स्टील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्लांट परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। स्ट्रक्चर के जर्जर होने के कारण इसके गिरने की बात कही जा रही है। मजदूर यूनियन के नेता इसे प्रबंधन की लापरवाही बता रहे हैं वहीं बोकारो स्टील के सूचना प्रमुख मणिकांत धान ने भी मामले की पुष्टि की है। क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ एचएमएस के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने इसे बोकारो स्टील के अधिकारियों की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी लगातार सेफ्टी फर्स्ट का नारा देते हैं और कवच लागू करने की बात करते हैं, लेकिन प्रबंधन के अधिकारियों को इस हादसे के लिए पहले की चेतावनी देने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया, इसी कारण यह एक बड़ी घटना प्लांट के अंदर घटी है। उन्होंने कहा कि प्लांट की जर्जर अवस्था पर प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए, ताकि लगातार प्रतिदिन जो घटनाएं घट रही है उसको रोका जा सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,703