टीम एबीएन, रांची। गुरु शिष्य का पावन पर्व गुरुपूर्णिमा पर नटराज योग संस्थान के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने यज्ञ पूजा कर गुरु पूर्णिमा मनाएं, संस्था के संथापक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया।
हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। संस्कृत में "गु" का अर्थ होता है अंधकार (अज्ञान) एवं "रु" का अर्थ होता है प्रकाश (ज्ञान)। गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु को महत्व देने के लिए ही महान गुरु वेद व्यासजी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को हिन्दू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं।