Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिम सिंहभूम : जांगीबुरु स्कूल के पास तेल टैंकर पलटने से 3 बच्चों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिम सिंहभूम : जांगीबुरु स्कूल के पास तेल टैंकर पलटने से 3 बच्चों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के पास जमशेदपुर से तेल लेकर जा रही एक टैंकर के आज पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जांगीबुरु संकीर्ण घाटी है और तेल टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गई और स्कूल के समीप पलट गई जिस कारण सड़क किनारे बैठे 3 बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। टैंकर चालक शंकर पासवान ने बताया कि बैक करने के क्रम में टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और टैंकर पलट गया। इस घटना में वहां मौजूद 3 बच्चों की टैंकर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। मंझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम में जाँगिबुरु स्कूल के पास टैंकर पलटने से कुछ बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,619